April 24, 2025 10:41 pm

हिमाचल के होटल्स में चल रहा देह व्यापार।

कांगडा।हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पालमपुर पुलिस टीम ने होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।देह व्यापार के आरोप में पुलिस टीम ने होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इन सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, पालमपुर पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लोअर मैंझा में एक होटल में पिछले कई दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की।इस दौरान पुलिस टीम ने होटल से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया- जिनसे होटल संचालक द्वारा देह व्यापार करवाया जा रहा था। मामले में पुलिस टीम ने होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में ऐसे अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रख रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।आपको बता दें कि बीती 9 मार्च को सोलन जिले के बद्दी में भी पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 महिलाओं को रेस्क्यू किया और गिरोह से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस द्वारा इन सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!