चंबा। चंबा-पठानकोट एनएच पर एक कार के गहरे नाले में गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल चार लोग सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रैफर कर दिया गया है।पुलिस ने शुक्रवार को दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों का सिविल अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिएं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। मृतकों में मोहिंद्र कुमार वासी गांव त्रेठा और अशोक कुमार वासी गांव लाहड़ शामिल हैं। घायलों की पहचान अनित कुमार वासी गांव परिहार और देवराज वासी गांव जियूंता के तौर पर हुई है। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।













