February 7, 2026 4:03 am

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक जताया।

शिमला।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गिरिजा व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका निधन गत दिवस अहमदाबाद में हुआ। वह 79 वर्ष की थीं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गिरिजा व्यास का शिक्षा, सामाजिक न्याय और विशेषकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश के विकास के प्रति गिरिजा व्यास के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!