March 13, 2026 1:11 pm

जासूसी मामले में सीआरपीएफ गिरफ्तार।

नई दिल्ली।नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली से सीआरपीएफ के जवान मोती राम जाट को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को भारत की संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। इस मामले में जांच एजेंसी राजस्थान में इस जवान के परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। साथ ही परिवार में पैसों के लेने-देने, बैंक अकाउंट भी खंगाल सकती है। एनआईए के मुताबिक, 2023 से वह पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी डिटेल शेयर कर रहा था। मोती राम को पाक अधिकारियों से अलग-अलग तरीकों से पैसे भी मिल रहे थे। मोती राम को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे छह जून तक की कस्टडी में भेजा गया है।एनआईए उससे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि यह मामला देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है। एक सुरक्षाबल का जवान अगर दुश्मन देश के लिए जासूसी करता पाया जाता है, तो यह पूरे सिस्टम की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है। एनआईए की यह कार्रवाई इसी खतरे को रोकने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!