March 13, 2026 1:11 pm

भाजपा राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन : रणधीर।

शिमला।, भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल ठीक 11:00 बजे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय को मिलेगा और एक ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान स्थिति विशेषकर हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर स्वर्गीय विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर माननीय उच्च न्यायालय ने सीबीआई की जांच के आदेश दिए हैं। उस पर सरकार के पुलिस प्रशासन के रवैए को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई है उसको लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस प्रतिनिधि मंडल में हमारे पार्टी के प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सभी सांसद सभी विधायक शामिल होंगे और साथ ही इस प्रतिनिधि मंडल में शिमला जिला के प्रमुख नेता भी आएंगे।इस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई, बैठक में विधायक रणधीर शर्मा, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!