March 13, 2026 1:11 pm

सरकार प्री-प्राइमरी टीचर भर्ती प्रक्रिया इस सप्ताह से होगी शुरू।

शिमला।हिमाचल सरकार प्री-प्राइमरी के करीब 6200 पद भरने के लिए इस सप्ताह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगी। हिमाचल स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डिवेलपमेंट कारपोरेशन करीब 20 से ज्यादा आउटसोर्स एजेंसियों को इन पदों का आबंटन करेगा। इस आबंटन के बाद इसी हफ्ते से ये एजेंसियां आवेदन लेना शुरू कर देंगी। ये आवेदन सरकार द्वारा दी गई भर्ती गाइडलाइन के अनुसार लिए जाएंगे, जिसमें एनटीटी के दो साल के डिप्लोमा को मान्यता दी गई है। किस जिला में कितनी एजेंसियां काम करेंगी, यह अभी तय नहीं है। यह नियुक्ति आउटसोर्स आधार पर होगी। इसके लिए प्रति शिक्षक 10000 रुपए मासिक खर्चा तय किया गया है। समग्र शिक्षा से आया, काउंसलर और योगा इंस्ट्रक्टर जैसे पद भरने के लिए भारत सरकार की एजेंसी नाइलेट शिमला को भी दिए गए थे। इन्होंने इन पदों के लिए आवेदन भी ले लिए हैं, लेकिन अब राज्य सरकार से निर्देश हुए हैं कि इनमें से कुछ पद राज्य सरकार की अपनी एजेंसी के माध्यम से भरे जाएं, इसलिए इन पदों को वापस लेकर स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डिवेलपमेंट कारपोरेशन को दिया जा सकता है।यह नियुक्ति भी आउटसोर्स के आधार पर ही हो रही है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर को-ऑर्डिनेटर के 282 पदों को भरने के लिए सोमवार से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो गई। ये इंटरव्यू समग्र शिक्षा के लाल पानी स्थित कार्यालय में लिए जा रहे हैं, जिसके लिए इंटरव्यू कमेटियां अलग-अलग बनाई गई हैं। बीआरसी के लिए जेबीटी के अलावा टीजीटी और स्कूल लेक्चरर न्यू को भी जोड़ा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!