March 13, 2026 11:41 am

बेरहम ससुर अपनी बहू की इज्जत पर डाला डाका।

बिलासपुर | हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार यह घटना प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना पुलिस ने बहू के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ससुर को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला का मेडिकल भी करा दिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।जानकारी के अनुसार महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई है। पति अन्य जिले में नौकरी करता है। सास-ससुर ने सोमवार रात को घर से निकाल दिया है। मंगलवार सुबह महिला भराड़ी थाना पहुंची और घर से बाहर निकालने की शिकायत दी। साथ ही आरोप लगाया कि ससुर यौन उत्पीड़न भी करता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस का दल महिला के ससुराल पहुंचा।ससुराल में जांच के दौरान पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि उसका अक्सर ससुर छेड़छाड़ करता है। उसने जबरदस्ती दुष्कर्म भी किया है। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया। मंगलवार रात को ही आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को महिला का मेडिकल कराया गया। साथ ही आरोपी ससुर को घुमारवीं अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!