April 19, 2026 8:28 am

HRTC अब टैम्पो ट्रेवलर नहीं बल्कि मिनी, मिडी बसों की खरीदेगी।

शिमला।हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अब टैम्पो ट्रेवलर नहीं बल्कि मिनी, मिडी बसों की खरीद करेगा। पिछली बार उसने टैम्पो ट्रेवलर के लिए टेंडर किया था लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ पाया लिहाजा अब नए सिरे से टेंडर किया गया है, जिसमें 18 सीटर ट्रेवलर की बजाय 24 सीटर मिनी मिडी बस को कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। परिवहन निगम ने 100 मिनी मिडी बसों को खरीदने के लिए नियम में बदलाव किया है। निगम प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि वह 24 सीटर मिनी मिडी बस को ही खरीदेगा।इसके लिए उसने दो अलग-अलग तरह के टेंडर किए हैं जिसमें एक चेसी के साथ और दूसरा बिना चेसी के साथ का विकल्प रखा है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ और बदलाव भी बस में करने का निर्णय लिया गया है। निगम के अधिकारी सोच रहे हैं कि यदि केवल चेसिस के साथ उन्हें कम दामों पर यह मिनी मिडी बसें मिलती हैं, तो वह खुद इसकी चेसिस दूसरी कंपनी से तैयार करवाएगा। यदि चेसिस के साथ उसे अच्छा रेट मिल जाता है, तो उसकी खरीद करेगा। इसके लिए नए सिरे से टेंडर जारी कर दिया है। जून में आयोजित होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। बस की बॉडी या तो निगम खुद तैयार करवाएगा या फिर किसी दूसरी कंपनी को यह काम दिया जा सकता है इस पर भी निर्णय लिया जाएगा। वहीं 250 डीजल की बसों की भी खरीद होनी है। इनके लिए भी टेंडर कर दिए गए हैं, जो कि जून महीने में खुलेंगे। इन बसों के आने से भी बड़ी राहत मिलेगी, वहीं छोटी मिनी मिडी बसें निगम के पास आती है, तो उससे और ज्यादा राहत उसे मिल जाएगी।एचआरटीसी के बेड़े में कई बसें ऐसी हैं, जो पुरानी हो चुकी हैं। बार-बार ये बसें खराब हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायकों की ओर से बसों की डिमांड पिछले काफी समय से की जा रही है। विधायक प्राथमिकता की बैठक में भी यह मामला उठा था। निगम ने पिछले एक साल से बस खरीद की प्रक्रिया शुरू की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!