April 19, 2026 7:29 am

सेवा भारती शिमला के चुनाव में मृदुला श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्वाचित।

शिमला।सेवा भारती शिमला के चुनाव में वरिष्ठ लेखिका एवं एसजेवीएन की पूर्व उप-महाप्रबंधक मृदुला श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। मयूख अग्रवाल, डॉक्टर गंगा शर्मा, ओमचंद शर्मा तथा जितेंद्रा शर्मा को उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र ठाकुर को चौथी बार जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया। धर्मचंद शर्मा का चयन तीसरी बार कोषाध्यक्ष पद पर किया गया।जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सेवा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ कनैन ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सेवा भारती शिमला के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और जिला सचिव की माता लक्ष्मीदेवी के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।सेवा भारती शिमला के अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारी हैं- मुख्य सलाहकार जगन्नाथ कनैन, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख – डॉक्टर अर्जुन सिंह, प्रकल्प केंद्र प्रमुख -डॉक्टर दिनेश चौहान, जिला सेवा प्रमुख- कर्म सिंह जी, सह जिला सेवा प्रमुख, नवनीत, विभाग प्रमुख शिमला (पूर्ण कालिक)- मंजीत, टोली उपाध्यक्ष- राजपाल, टोली सदस्य- राकेश डोगरा, गुलाब सिंह ठाकुर लोकेश कुमार और लकी। संपर्क: नरेंद्र ठाकुर, जिला सचिव, सेवा भारती शिमला बनाए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!