March 12, 2026 10:19 pm

अब 14 जुलाई से रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून।

शिमला।राज्य में एक बार फिर से 14 जुलाई से मानसून सक्रिय हो जाएगा। कुछ दिनों से यहां मानसून कमजोर था जो फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक इन जिलों में भारी बारिश होगी। 13 जुलाई को पांच जिलों बिलासपुर, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 14 जुलाई को मानसून ज्यादा सक्रिय होगा, जिसके चलते प्रदेश के आठ जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। 15 से 17 जुलाई के बीच भी अनेक स्थानों पर बारिश होने का अलर्ट है।बीते 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर तेज बारिश रिकार्ड की गई है। राजधानी शिमला में गुरुवार रात को काफी ज्यादा बारिश हुई, लेकिन शुक्रवार को पूरा दिन मौसम खुला रहा। बिलासपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां पर 40.0 एमएम, सुंदरनगर में 38.5, मंडी में 35.8, जुब्बड़हट्टी में 34.0, सराहन में 28.2, नेरी में 20.2 और शिमला में 21.0 एमएम बारिश हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!