April 19, 2026 7:25 am

कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान को निंदनीय एवं अशोभनीय। डाॅ0 बिन्दल

शिमला,जुलाई।  डाॅ0 राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान को निंदनीय एवं अशोभनीय बताया है। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार की भाषा का उपयोग करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री ने मण्डी की, सिराज की, हिमाचल की जनता का अपमान किया है जो अक्षम्य अपराध है। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, तिरंगे के उपर लाखों-लाखों जीवन कुर्बान है। परन्तु तिरंगे की आड़ में अपने पापों को छुपाने का जो प्रयास कांग्रेस सरकार के मुखिया व उनके मंत्री कर रहे हैं वो हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ धोखा है, अन्याय है। उन्होनें कहा कि हजारों-हजारांे लोग आपदा से त्रस्त है परन्तु कांग्रेस की सरकार व उसके मंत्री केवल राजनीति करने में मस्त है। यह सरकार मित्रों की सरकार है और इस सरकार में केवल मित्रों की ही बल्ले-बल्ले हो रही है लेकिन जो आपदा त्रस्त क्षेत्र हैं वहां पर वो केवल राजनीति कर रहे हैं। काॅलेज को शिफ्ट करना जस्टीफाई करना, संस्थानो को बंद करना, मामला यहीं तक नहीं है पूरे प्रदेश में जगह-जगह झूठे मुकदमे बनाना, लोगों को जेल में डालना, आत्महत्या करने के लिए प्रोत्साहित करना, ऐसी परिस्थितियां पैदा कर देना कि जनता आवाज बुलंद न कर सके।डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल की जनता त्राहि माम कर रही है लेकिन प्रदेश की सरकार केवल और केवल राजनीति करने में मस्त है, भाई-भतीजावाद के अंदर मस्त है, भ्रष्टाचार के कारण पूरा प्रदेश त्रस्त है। ऐसे में झूठे मुकदमे दर्ज करना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!