February 15, 2026 2:08 pm

कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ा भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव: अनुराग सिंह ठाकुर।

नई दिल्ली/ हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर नेमहाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA स्पेशल कोर्ट ने द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने को सत्य की जीत बताया और कहा कि हिंदू रक्षक हो सकता है मगर हिंदू कभी भक्षक नहीं हो सकता, हिंदू योद्धा हो सकता है मगर हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता। श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” हम उस सनातन परंपरा के संवाहक हैं जो वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से ओत-प्रोत है। हिंदू रक्षक हो सकता है, मगर हिंदू कभी भक्षक नहीं हो सकता, हिंदू योद्धा हो सकता है मगर हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ़ तुष्टिकरण व वोटबैंक की राजनीति के लिए भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ा, देश की बहुसंख्यक जनता की धार्मिक भावनाओं को आहत किया और निरपराध हिंदुओं पर अपनी तुच्छ राजनीति के लिए फर्जी मुक़दमे थोपे।हिंदुओं के प्रति कांग्रेसी घृणा का प्रतीक मालेगांव बम धमाके के आरोपियों को NIA स्पेशल कोर्ट द्वारा दोषमुक्त किया जाना साफ़ दिखाता है कि सोनिया गांधी, पी. चिदंबरम व सुशील कुमार शिंदे नेताओं ने सनातन धर्म को बदनाम करने व देश की बहुसंख्यक जनता को नीचा दिखाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था। आज कोर्ट ने उन सभी पीड़ितों को न्याय दिया है जो कांग्रेस के UPA सरकार के हिंदू विरोधी साज़िश का शिकार हुए। 26/11 हमले के दौरान भी UPA सरकार ने पाकिस्तान को बचाने के लिए ऐसे ही फर्जी नैरेटिव गढ़ने की असफल कोशिशें कीं। उन दस सालों में कांग्रेस ने ऐसे ही आतंकवाद को कवरफ़ायर दिया था जैसे आज दे रही है। कोर्ट का यह फ़ैसला कांग्रेसी प्रॉपगैंडा व इनके हिंदू विरोधी इकोसिस्टम पर करारा प्रहार है। हिंदू धर्म पवित्र है, निश्चल है, शान्तिप्रिय है…गर्व से कहो हम हिंदू हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!