February 7, 2026 3:02 am

राष्ट्रीय वालीबाल टीम हेतु हिमाचल से आठ खिलाफ चयनित।

शिमला,अगस्त।निदेशक स्कूल शिक्षा एवं अध्यक्ष हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन (HSSA) श्री आशीष कोहली जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अंतर्गत आज इंदिरा गांधी खेल परिसर, शिमला में राज्य स्तरीय अंडर-15 वॉलीबॉल चयन ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल परिसर का वातावरण खेल भावना और उत्साह से परिपूर्ण रहा।इस ट्रायल में हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों से कुल 104 प्रतिभाशाली छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लिया। गहन मूल्यांकन और चयन प्रक्रिया के पश्चात 8 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो आगामी 27 एवं 28 अगस्त 2025 को पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होगी।कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वॉलीबॉल कोच श्री सतीश शर्मा एवं हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और मेहनत के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिए।इस अवसर पर जॉइंट डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन, श्री जगदीश नेगी जी स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं और ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है।ट्रायल के समापन सत्र में HSSA के आजीवन सदस्य एवं सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) श्री राजेश ठाकुर ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स श्री अजय सिंह, HSSA के महासचिव श्री संतोष चौहान एवं श्री अजय पांटा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चयनित खिलाड़ियों की सूची का औपचारिक घोषणा जॉइंट डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन श्री जगदीश नेगी द्वारा की गई।हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संगठन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कोचों, तकनीकी अधिकारियों, और सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन को विश्वास है कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!