April 19, 2026 7:42 am

शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर 5सितंबर तक सभी ट्रेनें रद्द।

सोलन | विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर हुए भूस्खलन के कारण पांच सितंबर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमवार को हुई बारिश के बाद ट्रैक पर कोटी से कनोह रेलवे स्टेशन के बीच जगह-जगह मलबा गिरा हुआ है। वहीं, कई जगहों पर ट्रैक भी डैमेज हो गया है। बता दें कि रविवार शाम को भी सनवारा फाटक के पास भूस्खलन होने से शिमला से कालका आने वाली सभी ट्रेनें लेट हुई थी। ट्रैक पर भारी पत्थर गिरने से पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी। रात करीब नौ बजे तक ट्रैक की मरम्मत होने के बाद ही ट्रेनें कालका गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!