April 12, 2026 3:11 pm

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डॉ बिंदल पंचकुला भाजपा कार्यालय से चंबा के लिए रवाना करेंगे राहत खेप।

शिमला, सितम्बर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के आग्रह पर हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में हरियाणा भाजपा सरकार बड़ा सहयोग करने जा रही है, कल यानी 7 सितंबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे भाजपा कार्यालय पंचकुला से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल हिमाचल के आपदा ग्रस्त क्षेत्र चंबा के लिए राहत सामग्री की एक बड़ी खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि राहत खेप में 500 तरपाल, 100 क्विंटल चावल, 500 गद्दे, 50 क्विंटल आटा, 500 कंबल, 10 क्विंटल दाल, 1000 बोतल तेल के अलावा मसाले ,हल्दी ,नमक व अन्य वस्तुएं शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को होने वाली मुश्किलों को कम करने के लिए प्रभावित राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आपदा से हुए नुकसान का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दलों का गठन किया। ये दल मौके पर जाकर स्थिति और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों का आकलन करेंगे। हिमाचल प्रदेश में पहले भी एक केंद्रीय दल और एक बहु-क्षेत्रीय दल नुकसान का जायजा लेने के लए दौरा कर चुका है। गठित किए केंद्रीय दलों का नेतृत्व गृह मंत्रालय/राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के संयुक्त सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। दलों में व्यय, कृषि और किसान कल्याण, जल शक्ति, ऊर्जा, सड़क परिवहन और राजमार्ग, ग्रामीण विकास मंत्रालयों/विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय टीम भेजने का फैसला लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!