February 7, 2026 4:24 am

बंद सड़कों की बहाली का काम तेज सड़क पर तैनात होंगे अधिकारी।

शिमला,सितम्बर।हिमाचल प्रदेश में हालिया भारी बारिश और मानसूनी आपदा से काफी नुकसान हुआ है। इस पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की सभी बाधित सडक़ों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। बीते दो दिनों से मौसम साफ होने के चलते बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंजार को औट से जोडऩे वाले मार्ग को भी खोलने की कोशिश की जा रही है वहीं भरमौर-चंबा एनएच की बहाली के लिए भी मशीनें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि हर 10 किलोमीटर पर एसडीओ और जेई को तैनात किया गया है, ताकि कोई भी प्रभावित हिस्सा छूट न जाए और बहाली का काम तेजी से हो सके। मंत्री ने रोड कटाई के दौरान मलबे की अवैध डंपिंग पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि जहां भी ऐसी डंपिंग हो रही है, वहां कार्रवाई की जाए। यह जिम्मेदारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तो है, ही लेकिन एक यूजर एजेंसी होने के नाते और आपदा के हालात को देखते हुए लोक निर्माण विभाग भी इस पर एक्शन लेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई जगहों पर प्राकृतिक जल निकासी मार्ग बंद कर दिए गए हैं, जिससे भारी तबाही हुई है।इस पर भी भविष्य में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि अब बिना एफसीए की अनुमति के कोई भी सडक़ परियोजना स्वीकृत नहीं की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने 2025-26 के लिए स्वीकृत ढली से रामपुर तक फोरलेन परियोजना की डीपीआर को लेकर निर्देश दिए कि इसमें पहाड़ों और पेड़ों का अनावश्यक कटान न हो और अधिकतम कार्य टनलिंग से किया जाए, ताकि पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे।आपदा के दौरान नदियों में बहकर आई लकडिय़ों को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर अवैध कटान हुआ है, तो इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री स्व: वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण को लेकर उन्होंने कहा कि मौसम और हालात ठीक होने पर केंद्र सरकार से बातचीत कर इसके लिए भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को हिमाचल आना चाहिए और राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!