April 14, 2026 5:03 pm

कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

शिमला,फरवरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें संगठन की मजबूती के लिये एकजुटता के साथ आगे आना है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के तहत इंद्रजीत सिंह संघर्षशील,अनुभवी युवा,कर्मठ पार्टी जिलाध्यक्ष मिला है और सभी को उनको पूरा सहयोग देना है। पार्टी के किसी भी दिशानिर्देश का पालन करते हुए उन्हें उनके साथ हमेशा खड़े रहना है।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आज शिमला शहरी के नव नियुक्त अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश की राजधानी शिमला बहुत ही महत्वपूर्ण जिला है। यहां से जो भी आवाज उठती है उसका संदेश पूरे प्रदेश व देश में जाता है। उन्होंने कहा कि इंद्रजीत सिंह पार्टी के बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता रहें हैं और अब उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गई है उस पर भी उन्हें खरा उतरना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष व शिमला नगर निगम के पार्षद के तौर पर जो श्रेष्ठ सेवाएं उन्होंने यहां के लोगों को दी है उसी प्रकार अब उन्हें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के तौर पर उन्हें संगठन को देनी है। उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर चलना होगा।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिमला शहर में संगठन मजबूती के साथ आगे बढेगा। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि पार्टी हित व जनहीत में उन्हें कार्य करना होगा। शिमला शहर के नागरिक होने के नाते संगठन या लोगों के हित में जब भी उन्हें उनके किसी भी सहयोग की कोई जरूरत होगी वह उनके साथ खड़े होंगे। शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने इंद्रजीत सिंह को इस पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते शिमला शहर में कांग्रेस संगठन की मजबूती की बहुत बड़ी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि राह कठिन है, संघर्ष करना है,आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है इसलिए संगठन के किसी भी आदेश पर वह उनके साथ हमेशा खड़े होंगे।शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इंद्रजीत सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वह पूर्व में पार्षद के तौर पर उनके सहयोगी रहें है। उन्होंने उन्हें इस पदभार की बधाई देते हुए कहा कि भले ही आज वह शिमला नगर निगम के महापौर है पर वह कांग्रेस के कार्यकर्ता होने के नाते इंद्रजीत सिंह अब उनके नेता है। उन्होंने कहा कि इंद्रजीत सिंह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर बहुत ही उत्कृष्ट रहें है और उन्हें उम्मीद है कि अब जिलाध्यक्ष बनने पर वह शिमला शहर में संगठन को ओर अधिक मजबूती देंगे।इससे पूर्व इंद्रजीत सिंह ने सभी नेताओं, केंद्रीय आलाकमान व प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिये आभार व्यक्त किया। भावुक होते हुए इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के बहुत ही छोटे से कार्यकर्ता है। एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस, शिमला ब्यौपार मंडल व शिमला नगर निगम पार्षद के तौर पर संगठन की मजबूती के लिये उन्होंने हमेशा कार्य किया। उन्होंने उपस्थित सभी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे व जो भरोसा पार्टी हाईकमान ने उन पर जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,पूर्व विधायक आदर्श सूद,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक हरिकृष्ण हिमराल, के अतिरिक्त अमित नंदा, आंनद कौशल,जितेंद्र चौधरी,विनीत गौतम,धर्मेंद्र धामी, शिमला नगर निगम पार्षद ,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने इंद्रजीत सिंह को उनके कार्यालय में उन्हें उनकी कुर्सी पर बिठाया व उनका मुंह मीठा किया।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!