April 12, 2026 3:16 pm

विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री पर बोला जुबानी हमला बोला।

मंडी फरवरी।: भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं नाचन विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री के बयान पार्टी का हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भ्रम में है और उन्हें अपने चाहते मित्रों का हित ही प्रदेश हित समझ में आ रहा है। इसीलिए मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों को दरकिनार करते हुए लगातार अपने मित्रों पर कृपा बरसाए जा रहे हैं मेहरबानी पर मेहरबानी किए जा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ प्रदेश के लोगों पर कर और कर्ज का बोझ बढ़ाते जा रहे हैं। प्रदेश के लोगों से सुविधाओं को छीनते जा रहे हैं। पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को बंद करते जा रहे हैं। केंद्र द्वारा भेजी जाने धनराशि को खर्च नहीं कर रहे हैं योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं। विनोद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री को मित्रों के हित को प्रदेश का हित समझना बंद करना चाहिए। झूठ बोलना बंद करना चाहिए। झूठ बोलकर उन्होंने यह देख लिया होगा कि इससे प्रदेश का भला होने वाला नहीं है। इसलिए प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देते हुए ओछी राजनीति से हटकर काम करें। आज पूरे प्रदेश की स्थिति खराब है। हर जगह भ्रष्टाचार और अराजकता का बोलबाला है। अपराधी और माफिया पूरे प्रदेश में तांडवमचा रहे हैं। सरकार के चहेतों द्वारा किए जा रहे हैं अवैध खनन से प्रदेश के राजस्व को सैकड़ो करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। उद्योगों को प्रताड़ित करके उनसे वसूली के लिए तमाम लोगों को सरकार द्वारा संरक्षण किया गया है। नाचन विधायक विनोद कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा ना फिर केंद्र द्वारा प्रायोजित विकास के सारे काम ठप कर दिए गए हैं अपितु विधायकों की विधायक निधि और ऐच्छिक निधि छीनकर उन्हें भी लोगों की मदद करने और अपने क्षेत्र में विकास करने से रोका जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल किसी से छुपा नहीं है। आपदा के समय नष्ट हुए इंफ्रास्ट्रक्चर अभी तक बहाल नहीं हो पाए हैं। लोगों को आपदा राहत के लिए घोषित धनराशि तक नहीं मिल पाई है। लेकिन अपने चाहतों के लिए मुख्यमंत्री ने राज कोष के दरवाजे खोल रखे हैं और पूरे प्रदेश को उनके हाल पर छोड़ रखा है। उनसे विनम्र निवेदन है कि मित्रों के हिट की बजाय प्रदेश के हित को तरजीह दें।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!