July 18, 2026 4:02 am

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में चार लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शिमला,फरवरी।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किन्नौर जिला के भावानगर के समीप जानी लिंक रोड पर हुए कार हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!