July 18, 2026 1:51 am

शिमला महानगर इकाई द्वारा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संगठन शक्ति एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नगर खेल कुम्भ” का शुभारंभ किया गया।

शिमला,फ़रवरी।शिमला महानगर इकाई द्वारा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संगठन शक्ति एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महानगर खेलो कुम्भ” का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से आए युवाओं ने उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता कमलेश ठाकुर जी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण का आधार सशक्त, अनुशासित और स्वस्थ युवा शक्ति होती है, और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्षशीलता का विकास करते हैं।महानगर खेलो कुम्भ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने पूर्ण समर्पण और खेल भावना के साथ भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।शिमला महानगर द्वारा आयोजित इस नगर खेल कुंभ की क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था जिसमें की 4 टीमों ने सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है जो कि समरहिल 11 , ब्लैक पैंथर्स , पीसीए शिमला और रजत 11 है, ये 4 टीमें फाइनल के लिए संघर्ष करती हुई दिखेंगी। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में संगठित करने के लिए कार्य करती रही है। खेल, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक चेतना के माध्यम से युवाओं का सर्वांगीण विकास ही परिषद का मूल उद्देश्य है। महानगर खेलो कुम्भ इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है, जो युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा की भावना को और अधिक प्रबल करता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर परिषद के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!