April 15, 2026 6:10 am

देश की इज़्ज़त का सबसे बड़े सौदागर आज खुद प्रधानमंत्री बने बैठे हैं कांग्रेस।

शिमला,फरवरी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा जितनी भी बयानबाज़ी कर ले, सच चीख-चीखकर कह रहा है कि भारत की अंतरराष्ट्रीय साख को सबसे ज़्यादा चोट मोदी के झूठ, झुकाव और ज़बरदस्त नाकामियों ने पहुँचाई है ।देश की बेइज़्ज़ती का पहला ठप्पा तब लगा जब ट्रेड डील के नाम पर भारत के हितों की नीलामी कर दी गई। विदेशी ताक़तों की मेज़ पर देश का भविष्य गिरवी रख दिया गया।भारत का व्यापार घाटा बढ़ा, फायदा विदेशियों को मिलाऔर मोदी सरकार तालियां बजाती रही।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा राष्ट्रीय अपमान तब हुआ जब चीन को खुश करने के लिए देश को गुमराह किया गया और कहा गया।भारत की सीमा पर न कोई घुसा है, न कोई कब्ज़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि यह बयान केवल झूठ नहीं था यह देश के शहीदों का अपमान सेना के साहस की तौहीन,और भारत की सीमा की बेइज़्ज़ती थी। दुनिया जानती है कि चीन घुसा—पर प्रधानमंत्री ने सच्चाई दबाने में ही “लौह पुरुष” बनना चुना। उन्होंने कहा कि अपमान तब भी हुआ जब एक विदेशी राष्ट्रपति की उँगली देखकर भारत ने अपनी विदेश नीति बदल दी। ट्रंप के दबाव में रूस से तेल लेना रोक दिया गया।भारत जैसे महान राष्ट्र को कठपुतली बनाकर पेश किया गया। किसानों को बलि का बकरा बनाया गया।ट्रंप को खुश करने के लिए किसानों की मेहनत, पसीना और अधिकारों को कुचला गया।देश शर्मिंदा हुआ।विनय कुमार ने कहा कि जब प्रधानमंत्री का नाम वैश्विक घोटाले में उभरा,भारत की दुनिया भर में छीछालेदर हुई। देश शर्म से झुक गया,पर प्रधानमंत्री फिर भी चुप रहें।ये चुप्पी कमज़ोरी की नहीं, मिलीभगत की गूंज लगती है।संस्थाओं पर हमला, असहमति का दमन, पत्रकारों का डर।मोदी सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत की लोकतांत्रिक रीढ़ कमजोर करने वाला कोई और नहीं,बल्कि प्रधानमंत्री खुद हैं।भारत की छवि का सबसे बड़ा नुकसान प्रधानमंत्री मोदी ही कर रहे हैं।विनय कुमार ने अनुराग ठाकुर से कहा है कि अब उन्हें मोदी की अंधी चापलूसी बंद करनी चाहिए।कभी ज़मीन पर उतरकर देखिए कि हिमाचल के साथ क्या हो रहा है।हिमाचल के अधिकार छीने जा रहे हैं, पैसों की रोकेट कटी हुई है, राहत पैकेज रोक दिए गए हैं, और प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेला जा रहा है।हिमाचल की जनता सब समझती है कि कौन दिल्ली के दरबार में ताली बजा रहा है,और कौन हिमाचल की लड़ाई लड़ रहा है।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!