July 18, 2026 12:47 am

AI Impact Summit में कांग्रेस का व्यवहार राष्ट्र की छवि पर धब्बा — राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म” : सुशील कड़शोली

शिमला, फ़रवरी।: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज सीटीओ शिमला पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली रहे। इस अवसर पर प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर, सुदीप महाजन सहित अनेक पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।सुशील कड़शोली ने कहा कि दिल्ली में आयोजित वैश्विक AI Impact Summit के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को धूमिल करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार का व्यवहार दर्शाता है कि कांग्रेस अब जिम्मेदार विपक्ष नहीं बल्कि अराजकता फैलाने वाली राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि देशभर में इस घटना को लेकर जनता में भारी आक्रोश है और लोग कांग्रेस के इस आचरण की कड़ी निंदा कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पूर्व नियोजित थी और राहुल गांधी के उकसावे पर कार्यकर्ताओं को एकत्र कर सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शन कराया गया। कड़शोली ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति या दल का नहीं बल्कि भारत की उपलब्धियों और वैश्विक प्रतिष्ठा का विरोध है। उन्होंने दावा किया कि इस घटना के संबंध में युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया, जो इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को दर्शाता है।युवा मोर्चा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति और व्यवधान पैदा करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह रवैया उसके वैचारिक दिवालियापन और हताशा का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भी राष्ट्रीय उपलब्धियों पर सवाल उठाने का रहा है और आज भी वही मानसिकता सामने आ रही है। कड़शोली ने कहा कि जब दुनिया भारत की प्रगति की सराहना कर रही है, तब कांग्रेस का इस प्रकार का आचरण देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है।कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, भरत भूषण, रूपा शारदा, बिट्टू पन्ना, संजीव ठाकुर, सुनील धर, सरोज गोयल, राज कुमार अग्रवाल, धनंजय पूरी, बलवंत वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में कड़शोली ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा देश की गरिमा और सम्मान के मुद्दों पर हमेशा सजग रहेगा और किसी भी राष्ट्रविरोधी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहेगा।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!