July 17, 2026 11:16 pm

चमयाणा अस्पताल के पास अमानवीय घटना पुलिस-प्रशासन करे तुरंत कार्यवाही :–भवानी ठाकुर

शिमला,फरवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री भवानी ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहां कि शिमला के चमयाणा अस्पताल क्षेत्र के पास हाल ही में एक अत्यंत विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कुत्ता किसी व्यक्ति का कटा हुआ पैर मुंह में लेकर घूमता हुआ देखा गया। यह घटना न केवल मानव गरिमा और सामाजिक संवेदनशीलता को ठेस पहुँचाने वाली है, बल्कि यह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सुरक्षा और शवों/अवशेषों के निपटान की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इस घटना की कड़ी निंदा करती है और जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग से मांग करती है कि इस पूरे मामले की तत्काल एवं निष्पक्ष जांच की जाए। यह स्पष्ट किया जाए कि उक्त मानव अंग कहाँ से आया, अस्पताल अथवा अन्य किसी स्थान से चिकित्सीय कचरे या शव के अवशेषों के निपटान में लापरवाही तो नहीं हुई है।अभाविप प्रशासन से यह भी मांग करते हैं कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट के निपटान की व्यवस्था की तत्काल समीक्षा की जाए। क्षेत्र में आवारा पशुओं की निगरानी एवं नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाए जाएँ।दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रशासन से आग्रह करती है कि भविष्य में ऐसी अमानवीय एवं शर्मनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!