July 17, 2026 9:43 pm

पीएम श्री मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पोर्टमोर (शिमला) में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान आयोजित।

शिमला,फरवरी।शिमला के पीएम श्री मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पोर्टमोर में आज सर्वाइकल कैंसर के संबंध में एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 14–15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय के अध्यापकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रवीण चौहान ने छात्राओं एवं अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, इसके दुष्प्रभावों तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से एचपीवी (HPV) वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उचित आयु में टीकाकरण करवाने से सर्वाइकल कैंसर की प्रभावी रोकथाम संभव है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करें तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और अभिभावकों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञ द्वारा किया गया।विद्यालय प्रशासन ने इस सार्थक पहल के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!