April 20, 2026 11:43 pm

HPMC की कार्यप्रणाली सुस्त , बागवान और बागवानी हाशिये पर, कब जागेगी सरकार? : कदशोली

शिमला,मार्च।भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली ने कहा HPMC में जरूरी उपकरण, खाद , ऑइल सेब की दवाइयां उपलब्ध नहीं ।बागवान पिछले कई महीनों से HPMC के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सामान उपलब्ध नहीं है। सीजन का अहम समय निकल रहा है और सरकार मौन है।बागवानों ने सेब की बोरियां HPMC को व्यवस्था के अनुरूप दी थीं, ताकि जरूरत के समय उन्हें सुविधा मिल सके , लेकिन आज वही बागवान दर-दर भटकने को मजबूर हैं।आदरणीय शिक्षा मंत्री जी को अब चुप्पी तोडनी चाहिए, आज केवल बागवान उम्मीद लगाए बैठा है।। जब सड़कों की बात आती है तो आप श्रेय लेते हैं पर बागवानी पर मौन क्यूँ?तो क्या बागवानी आपकी जिम्मेदारी नहीं है?क्या जुब्बल-नावर-कोटखाई के बागवानों की चिंता किसी को नहीं?सरकार जवाब दे — सामान कब आएगा? HPMC की कार्यप्रणाली कब सुदृढ़ होगी।जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता अब चुप नहीं बैठेगी और बागवानी के हितों के लिए लड़ेगी।। अब आक्रोश जाहिर करने हेतु बागवान सड़क पर उतरने को मजबूर है।

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!