July 17, 2026 8:20 pm

प्रदेशवासियों को राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा होली उत्सव की बधाई।

 शिमला,मार्च।राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दीं। शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्त्व है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेशवासियों के जीवन में नए रंग भरेगा। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार आप सबके जीवन में नई उमंग और उल्लास लेकर आएं।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!