April 12, 2026 3:07 pm

डॉ. अभिषेक जैन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया,वैज्ञानिक एवं प्रभावी तरीके से बाढ़ सुरक्षा कार्य करने के दिए निर्देश।

शिमला,मार्च।सचिव जल शक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज मनाली क्षेत्र में गत वर्षों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने जल शक्ति विभाग द्वारा मनाली में आलू ग्राउंड के साथ बाढ़ सुरक्षा कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग द्वारा कलाथ वृद्धाश्रम के पास निर्मित बाढ़ सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण किया। 400 मीटर इस लंबी सुरक्षा दीवार का काम पूर्ण हो चुका है।सचिव ने सभी महत्त्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जलशक्ति विभाग से केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट पर कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।अधिकारियों ने अवगत करवाया कि 8 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर क्षेत्र पर बाढ़ नियंत्रण का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही 2100 मीटर क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है। यह कार्य 15 अप्रैल से पहले पूर्ण हो जाएगा।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रशासन द्वारा 11 स्थलों पर ड्रेजिंग के कार्य प्रस्तावित है।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सचिव को अवगत करवाया गया कि विभाग के माध्यम से आवंटित किए गए कुल 24 करोड़ रुपये में से 15 करोड़ रुपये लागत के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जून माह तक सभी कार्यों को पूर्ण करें ताकि आगामी बरसात से पहले ऐसे सभी स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।उन्होंने निर्देश दिए कि उपायुक्त की अध्यक्षता में हर माह सभी विभागों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करवाई जाएं। इनमें एनएचएआई की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सचिव स्तर पर वह स्वयं भी मासिक बैठक की अध्यक्षता नियमित रूप से सुनिश्चित करेंगे।बैठक में एसडीएम मनाली रमन शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विनोद ठाकुर, लोक निर्माण, नगर परिषद और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!