July 17, 2026 10:34 am

₹45,000 करोड़ कर्ज लेने के बाद भी जनता त्रस्त, चौथे बजट में जवाब दे सुखू सरकार: डॉ. राजीव बिंदल

शिमला,मार्च।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब अपना चौथा बजट प्रस्तुत करने जा रही है और यह इस सरकार के कार्यकाल का अंतिम वर्ष भी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रस्तुत किए गए तीन बजटों की घोषणाओं का क्या हुआ, इसका जवाब आज प्रदेश की जनता सरकार से मांग रही है।डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर बजट में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कीं, लेकिन उन घोषणाओं को जमीन पर उतारने में सरकार पूरी तरह असफल रही है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे हैं, महिलाएं, किसान और बागवान परेशान हैं और प्रदेश का विकास लगभग ठप पड़ गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के समय एक बड़ा घोषणा पत्र जारी किया था और सत्ता में आने के बाद उसे कैबिनेट में सरकारी दस्तावेज के रूप में स्वीकार भी किया गया। लेकिन उस घोषणा पत्र में किए गए वादों का आज तक कोई अता-पता नहीं है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, साथ ही पहले वर्ष में 5 लाख रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन आज तक यह वादे केवल कागजों तक सीमित हैं। इसी प्रकार 28 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी भी पहली कैबिनेट में लागू करने का दावा किया गया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हो सका।डॉ. बिंदल ने कहा कि किसानों, बागवानों, युवाओं और विकास से जुड़े तमाम वादे आज भी अधूरे पड़े हैं। प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि तीन वर्षों में जो बजट पास हुए, उन योजनाओं का क्रियान्वयन आखिर क्यों नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि यह सरकार की अक्षमता है या प्रशासनिक विफलता, जिसके कारण बजटीय घोषणाएं जमीन पर नहीं उतर पा रही हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन वर्षों में लगभग ₹45,000 करोड़ का कर्ज लिया है, लेकिन प्रदेश की जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा आखिर कहां खर्च हुआ और किसे लाभ पहुंचाया गया, इसका जवाब भी सरकार को देना चाहिए।डॉ. बिंदल ने कहा कि एक ओर सरकार लगातार कर्ज ले रही है, वहीं दूसरी ओर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाया, स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाई, एचआरटीसी बस किराया बढ़ाया, बिजली और पेयजल की दरों में वृद्धि की, साथ ही सीमेंट सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी वृद्धि हुई है और विभिन्न प्रकार के सेस लगाए गए हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चौथे बजट के समय प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से यह जानना चाहती है कि पिछले तीन वर्षों में किए गए वादों और बजटीय घोषणाओं का क्या हुआ और जनता को वास्तविक राहत कब मिलेगी।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!