April 12, 2026 2:51 pm

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक, जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने का निर्णय।

शिमला,मार्च।भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज विली पार्क, शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की। बैठक में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों, प्रशासनिक विफलताओं और जनविरोधी फैसलों पर तीखी चर्चा हुई तथा आगामी विधानसभा सत्र में सरकार को मजबूती से घेरने की रणनीति तैयार की गई।बैठक में विधायकों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, विकास कार्य ठप पड़े हैं और कांग्रेस सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित होकर रह गई है। कर्मचारियों, पेंशनरों, किसानों, बागवानों और बेरोजगार युवाओं से किए गए वादे पूरे न होने से प्रदेश की जनता निराश और त्रस्त है। भाजपा विधायक दल ने निर्णय लिया कि इन सभी मुद्दों को विधानसभा के भीतर और बाहर पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वादों को निभाने में पूरी तरह विफल रही है और प्रदेश में कुशासन का माहौल बन गया है। भाजपा विधायक दल जनता की आवाज बनकर सदन में सरकार से जवाब मांगेगा और प्रदेश के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करेगा।बैठक में भाजपा विधायक दल के सदस्य विपिन परमार, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर, राकेश जमवाल, बलबीर वर्मा, डीएस ठाकुर, जीत राम कटवाल, इंदर दत्त लखनपाल, सुरिंदर शौरी, आशीष शर्मा, डॉ. जनक राज, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, पूर्ण चंद, दिलीप ठाकुर, प्रकाश राणा और रणवीर निक्का उपस्थित रहे।बैठक में यह भी तय किया गया कि कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता को हो रही परेशानियों को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाएगी और सरकार की विफलताओं को जनता के सामने उजागर करेगी।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!