April 12, 2026 2:57 pm

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का लगाया आरोप।

शिमला,मार्च।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर झूठ बोलने,भ्रम फैलाने व देश व प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की मौजूदा वित्तीय स्थिति पूर्व भाजपा सरकार की देन है। 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विरासत में मिली है। बाबजूद इसके प्रदेश सरकार कर्मचारियों की देनदारियों के साथ साथ प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा राहत कार्यो को पूरा किया। केंद्र से कोई भी राहत न मिलने के बावजूद प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया।विनय कुमार ने जयराम ठाकुर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छा होता अगर प्रधानमंत्री के समक्ष वह प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान बहाल करने व आपदा राहत घोषणा की याद दिलाते हुए उनके द्वारा घोषित 15 हजार करोड़ जारी करने बारे कोई आग्रह करते। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद होने से भविष्य में प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित हो सकते है। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद होना किसी राजनीति दल का नुकसान नहीं है, यह प्रदेश के अधिकारों और उसके हक की लड़ाई है। दुर्भाग्य से प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई से भाजपा भाग रही है, उनके कोई भी नेता केंद्र सरकार से आरडीजी बहाल करने पर कोई बात नही कर रहें है।विनय कुमार ने जयराम ठाकुर के मीडिया को दिए गए उस बयान पर जिसमें उन्होंने प्रदेश में वित्तीय आपातकाल की ओर बढ़ने की बात कही है को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति के सुधार के लिये बजट में कुछ कड़े फैंसले लिए है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में प्रदेश की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा व प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढेगा। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है और इसमें प्रदेश के भाजपा नेता भी शामिल है।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!