April 12, 2026 2:44 pm

राज्यपाल ने जालंधर के देवी तालाब मंदिर में राम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया।

शिमला,मार्च।पंजाब के एक दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज प्रसिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में आयोजित धार्मिक राम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया।इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि राम नवमी जैसे त्योहार सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं और नई ऊर्जा का संचार करते है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित रखता है। भगवान राम की शिक्षाएं आज भी लोगों को धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।श्री गुप्ता ने शोभा यात्रा को अनुशासित और भक्तिमय तरीके से आयोजित करने के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से एकता, भक्ति और समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और इस पावन अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, देवी तालाब मंदिर समिति के अध्यक्ष शीतल बिज, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, मंदिर प्रशासन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!