April 15, 2026 10:49 am

कांग्रेस की वापसी असंभव—8007 बूथों पर जमानत जब्त करने का संकल्प”: श्रीकांत शर्मा

मंडी:मार्च।भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है। “जब मुख्यमंत्री खुद ही अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं, तो यह स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार का अंत निश्चित है,” उन्होंने कहा।श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि कांग्रेस को हिमाचल की राजनीति में इतिहास के पन्नों तक सीमित कर दिया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—प्रदेश के 8007 बूथों पर कांग्रेस की जमानत जब्त करनी है और जब तक यह लक्ष्य हासिल नहीं होता, तब तक भाजपा का कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा,” उन्होंने दृढ़ता से कहा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो चुका है और उसका जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। “यह सरकार केवल झूठे वादों, भ्रम और राजनीतिक स्वार्थ के सहारे चल रही है,” उन्होंने आरोप लगाया।श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उन्हीं के बल पर भाजपा आने वाले समय में प्रदेश में मजबूत सरकार बनाएगी।अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास और संगठन की ताकत के साथ कांग्रेस सरकार की हर विफलता को उजागर करेगी और प्रदेश में सुशासन, विकास और पारदर्शिता की नई दिशा स्थापित करेगी।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!