April 15, 2026 10:46 am

सोशल मीडिया बनेगा भाजपा का सबसे बड़ा हथियार—कांग्रेस की विफलताओं पर सीधा प्रहार: संजय टंडन

मंडी,मार्च।भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया का समाज पर गहरा प्रभाव है और भाजपा इसे जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए प्रभावी माध्यम के रूप में इस्तेमाल करेगी।उन्होंने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय के साथ सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा, ताकि एक संगठित और मजबूत संदेश जनता तक पहुंचे।संजय टंडन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव के दौरान दी गई “10 गारंटियों” का सच जनता के सामने लाया जाएगा। “तीन साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई—अब भाजपा इसका हिसाब जनता के बीच रखेगी,” उन्होंने कहा।टंडन ने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर भाजपा पूरी ताकत के साथ सक्रिय रहेगी और हर मुद्दे पर तथ्यात्मक और आक्रामक तरीके से कांग्रेस सरकार को जवाब दिया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया को केवल प्रचार का माध्यम न समझें, बल्कि इसे जनता से संवाद और सच्चाई सामने लाने का सशक्त मंच बनाएं।अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से “सच्चाई बनाम प्रचार” की लड़ाई लड़ेगी और कांग्रेस सरकार के झूठ और वादाखिलाफी को पूरी तरह बेनकाब करेगी।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!