July 15, 2026 9:04 pm

कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

शिमला,अप्रैल।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में प्रदेश कम्प्यूटर शिक्षक महासंघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और उन्हें कम्प्यूटर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया।इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए एक स्थायी नीति बनाई जाए और उन्हें नियमित करने का भी आग्रह किया।  मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।इस अवसर पर महासंघ के मंडी जिले के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ऊना जिले के अध्यक्ष हरदेव सिंह और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!