April 14, 2026 5:07 pm

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का शुभारंभ।

शिमला,अप्रैल।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का शुभारंभ किया। यह उत्सव सोमभद्रा नदी के तट पर हरोली मैदान रोड़ा में 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सोमभद्रा नदी तट स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की पावन ज्योति की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पारंपरिक पगड़ी पहने मुख्यमंत्री शोभायात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप, बैंड-बाजों की गूंज और लोक संस्कृति से सजे सांस्कृतिक दलों ने माहौल को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर उमड़ा जनसैलाब उत्सव के प्रति लोगों के उत्साह का साक्षी बना।मुख्यमंत्री ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने सभी को हरोली उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृति विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे उत्सव समाज को जोड़ते हैं और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली उत्सव जन-जन का उत्सव है। बैसाखी की खुशियों से भरा यह आयोजन हरोली के लोगों के जीवन में खुशी, ऊर्जा और एकता का संचार करने का माध्यम है। सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और सांस्कृतिक समृद्धि को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल ने लोकप्रिय गीतों से समां बांधा। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। इससे पहले अभिज्ञा बैंड की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीता।इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू और विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, हिमोकोफेड के अध्यक्ष विक्रम शर्मा, हिमाचल पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष कर्नल मनीष कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थेे।

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता की कमर तोड़ी, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”“₹45,000 करोड़ कर्ज, महंगाई की मार और ताला-बंदी मॉडल—सुखु सरकार ने प्रदेश को विनाश की ओर धकेला”: डॉ. राजीव बिंदल

“राज्य स्तरीय हरौली उत्सव बना कांग्रेस का राजनीतिक मंच—‘व्यवस्था परिवर्तन’ नहीं, ‘व्यवस्था पतन’ का उदाहरण”“SDM चेयरमैन, DC की देखरेख में सरकारी कार्यक्रम—फिर भी कांग्रेस प्रभारी से समापन, खुला सत्ता दुरुपयोग” राकेश जमवाल

error: Content is protected !!