July 15, 2026 6:35 pm

सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र: केंद्र सरकार की नीतियों से महिला-नेतृत्वित विकास की ओर बढ़ता भारत, *विकास’ की ओर बढ़ रहा भारत, मोदी सरकार की योजनाएं बनी आधार:: पायल वैद्य

मंडी,अप्रैल। प्रदेश के मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती पायल वैद्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा और नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि आज का भारत ‘नारी शक्ति’ को विकास की धुरी बनाकर ‘महिला-नेतृत्वित विकास’ के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के जीवन के प्रत्येक चरण—जन्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण—को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है, जिसका सीधा लाभ देश की करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है।पायल वैद्य ने आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत दिए गए कुल ऋण का लगभग 68 प्रतिशत महिलाओं को प्राप्त हुआ है, जो उनकी बढ़ती भागीदारी और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। जन धन योजना के माध्यम से 32 करोड़ से अधिक महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है, जबकि दीनदयाल अंत्योदय योजना (NRLM) के तहत10 करोड़ महिलाओ को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त किया हैं। 3 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ अभियान से जुड़कर आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।पायल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर में ऐतिहासिक कमी आई है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत7. 26 करोड़ महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत 10.5 करोड़ निशुल्क एलपीजी कनेक्शन वितरित किए गए हैं और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है।पायल वैद्य ने शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में प्रगति पर उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव लाया है। बालिकाओं के नामांकन में वृद्धि हुई है और उच्च व तकनीकी शिक्षा में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया है। आपातकालीन हेल्पलाइन 181/ 112 के माध्यम से लगभग 99 लाख महिलाओं को सहायता प्रदान की गई हैअंत में पायल वैद्य ने कहा कि केंद्र सरकार की ये नीतियां ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार कर रही हैं और आने वाले समय में भारत महिला-नेतृत्वित विकास का वैश्विक उदाहरण बनेगा। प्रेस वार्ता मे भाजपा जिला महामंत्री मान्चली ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्षा सुमन और भारत विकास परिषद संस्था से नरेंद्रा आदि उपस्थित रही l

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!