July 15, 2026 10:06 am

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर की बड़ी कार्रवाई, महासू जिला कार्यालय सचिव सतविन्द्र सिंह निलंबित।

शिमला,मई। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक जिला महासू के जिला कार्यालय सचिव श्री सतविन्द्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि टियूग नगर परिषद चुनाव के दौरान श्री सतविन्द्र सिंह के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर गठित अनुशासन समिति ने गहन विचार-विमर्श किया और मामले को अनुशासनहीनता का गंभीर विषय माना। समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की।अनुशासन समिति की अनुशंसा के आधार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए श्री सतविन्द्र सिंह को महासू जिला कार्यालय सचिव के दायित्व से मुक्त कर दिया है तथा उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!