May 30, 2026 4:05 pm

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव प्रभावित करने के लिए सरकारी दबाव बना रही सुक्खू सरकार,नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत से बौखलाई कांग्रेस : राकेश जमवाल। 

शिमला,मई।भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली व्यापक सफलता से कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पूरी तरह बौखला गए हैं। प्रदेशभर में अधिकांश नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है और कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है।राकेश जमवाल ने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस सरकार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों को प्रभावित करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक दबाव, प्रलोभन और राजनीतिक हस्तक्षेप के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती है। यह लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास है, जिसे भारतीय जनता पार्टी किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि किसी दबाव या लालच में आने वाले नहीं हैं। प्रदेश की अधिकांश नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बहुमत के साथ जीतकर आए हैं और आने वाले समय में इन स्थानीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय है। कांग्रेस सरकार अपनी हार को पचा नहीं पा रही है और इसी कारण सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है।जमवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब कांग्रेस को और अधिक मजबूती से मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज संस्थाओं, जिला परिषदों, पंचायतों और ब्लॉक समितियों के चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। जनता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और सत्ता के दुरुपयोग का करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की अधिकतर जिला परिषदों, पंचायत समितियों और पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी होंगे तथा हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होकर उभरेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!