May 30, 2026 8:23 am

शिमला में कैंसर जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित। 

शिमला,मई। प्रदेश की राजधानीशिमला में “MANSA – Ek Sankalp” अभियान के अंतर्गत कैंसर जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन पहचान वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में ASP शिमला IPS मेहर पंवार जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।वहीं डॉ. मनीष गुप्ता ने कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को समय पर जांच, जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर कैंसर का उपचार संभव है।कार्यक्रम में पहचान वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष बिंदु जोशी ने “MANSA – Ek Sankalp” अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता, संवाद और सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष भाई जसविंदर सिंह जी, ESIT के अध्यक्ष वीरेंद्र वशिष्ठ जी, शांतिकुंज से देव जी, तरुणा मिश्रा जी, चढ़दी कला से जसबीर कौर जी, लायनेस क्लब से पुष्पा पटनिस जी, मातृी संस्था से कमला भुयाल जी, अशीष चौहान जी, सुमन दत्ता जी एवं उर्मिल निर्मल जी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!