May 30, 2026 4:28 am

भाजपा ने पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को दायित्वों से किया मुक्त।

शिमला,मई।भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए जिला परिषद चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे तीन पदाधिकारियों को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया है।प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अनुमति से यह निर्णय लिया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि संगठन के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है, जिसके चलते संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके दायित्वों से मुक्त किया गया है।जिन पदाधिकारियों को दायित्वों से मुक्त किया गया है उनमें नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से काहन सिंह, जो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे, गुलावंत सिंह, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, तथा शामशेर सिंह शैल, किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।भाजपा ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी संगठनात्मक अनुशासन, विचारधारा और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।यह प्रेस विज्ञप्ति भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर द्वारा जारी की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!