शिमला,मई।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बिलाल अहमद शाह ने ईद.उल.अजहा (बकरीद) के मौके पर पूरे प्रदेश में धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा कर अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ करें।उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। इस दिन हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में कुर्बानी की परंपरा निभाई जाती है और जरूरतमंदों को भरपेट भोजन करवाया जाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।











