July 15, 2026 3:35 am

HRTC कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन मिला।

शिमला जून।  HRTC कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन मिल गया है। निगम प्रबंधन की ओर प्रदेश के डिपुओं को वेतन के लिए लिमिट जारी की दी गई थी। ऐसे में एक जून को एचआरटीसी कर्मचारियों के खातों में वेतन आ गया है। इसलिए ड्राईवर यूनियन, कंडक्टर यूनियन, सर्व कर्मचारी यूनियन, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ अन्य कर्मचारी संघ ने निगम प्रबंधन को जो दो जून को प्रदेश भर में बसें खड़ी करने का अल्टीमेटम दिया था, फिलहाल उसे स्थगित कर दिया गया है। लेकिन अगर अगले माह जुलाई में समय पर पहली तारीख को वेतन नहीं मिला तो फिर यूनियन के पदाधिकारियों ने बस रोकने का अल्टीमेटम दिया है।एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि हर माह की पहली तारीख कर्मचारियों को वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर समय पर वेतन नहीं मिलता बसें खड़ी कर दी जाएंगी। मान सिंह ठाकुर ने कहा कि समय वेतन मिलना उनका अधिकार है, उन्हें वेतन मांगने की आवश्यकता नहीं पडऩी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम के चालक-परिचालकों को सात साल का ओवरनाइट टाइम नहीं मिला है। ऐसे में ड्राईवर यूनियन ने निगम प्रबंधन को 24 तारिख का समय दिया है और इस समय में नाइट ओवरटाइम सहित अन्य सभी देय भत्ते देने की मांग की है। यदि यह देय भत्ते नहीं दिए जाते तो 25 से निगम चालक परिचालक बसें खड़ी कर देंगे।गौर हो कि देय भत्तों को लेकर दो जून को निगम प्रबंधन ने एचआरटीसी स्टेट कंडक्टर की यूनियन की बैठक भी बुलाई है। जिसमें कंडक्टर यूनियन अपने मांगे निगम प्रबंधन के समक्ष रखेगी। वहीं आंदोलन को लेकर नोटिस भी दे सकती है। इस बैठक के लिए प्रदेश भर से कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारी शिमला पहुंचेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!