July 14, 2026 10:22 am

लोकतंत्र का गला घोंटने के हर हथकंडे अपनाए, फिर भी धर्मशाला, मंडी और सोलन में भाजपा ने फहराया विजय का परचम : डॉ. राजीव बिंदल।

शिमला जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि धर्मशाला, मंडी और सोलन नगर निगमों में भाजपा के मेयर एवं डिप्टी मेयर बनने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के झूठ और दुष्प्रचार की पूरी तरह पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार यह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही थी कि नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों में उसे जनसमर्थन प्राप्त हुआ है, लेकिन चुनाव परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है और कांग्रेस सरकार को करारा जवाब दिया है।डॉ. बिंदल ने कहा कि 17 मई को नगर निकाय एवं नगर निगम चुनाव तथा 26, 28 और 30 मई को जिला परिषद, बीडीसी और पंचायत चुनाव संपन्न हुए, जिनमें भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ शानदार विजय प्राप्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार शुरू से ही इन चुनावों को करवाने के पक्ष में नहीं थी और मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचने के बाद ही चुनाव करवाने पड़े। इसके बाद भी सरकार ने लगभग डेढ़ महीने तक मेयर, डिप्टी मेयर, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनावों को जानबूझकर टालने, लटकाने और प्रभावित करने का प्रयास किया, ताकि राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम में कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं। पार्षदों के निर्वाचित होने के एक महीने बाद तक शपथ प्रक्रिया को लंबित रखा गया। इतना ही नहीं, चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों में बदलाव कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। जबकि चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद नियमों और अधिनियमों में संशोधन लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पहले 2024 में नियमों में संशोधन कर चुनाव करवाए और धर्मशाला, पालमपुर तथा मंडी नगर निगम चुनाव उन्हीं नियमों के तहत संपन्न हुए। लेकिन जब सोलन में हार सामने दिखाई देने लगी तो 2 जून को होने वाले चुनाव से ठीक एक दिन पहले, 1 जून की रात को अधिसूचना बदल दी गई, ताकि राजनीतिक दबाव और कथित हॉर्स ट्रेडिंग के माध्यम से जनादेश को प्रभावित किया जा सके।उन्होंने कहा कि सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा के 10 पार्षद विजयी हुए और स्पष्ट बहुमत के आधार पर भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर दोनों पदों पर जीत दर्ज की। यह जीत सोलन की जनता के विश्वास और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश का प्रमाण है।डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने सोलन नगर निगम पर राजनीतिक कब्जा करने के लिए प्रतिदिन नए-नए हथकंडे अपनाए, लेकिन जनता ने लोकतंत्र की ताकत से उन सभी प्रयासों को विफल कर दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे चुनावी दौर में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, नियमों में मनमाने बदलाव करने और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करने का प्रयास किया, लेकिन जनता का जनादेश किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र से बड़ा होता है। धर्मशाला, मंडी और सोलन की जीत इस बात का स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से पूरी तरह निराश है और भाजपा की नीतियों तथा नेतृत्व पर विश्वास जता रही है।डॉ. बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की रक्षा, पारदर्शी चुनाव व्यवस्था और जनता के अधिकारों के लिए आगे भी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!