July 14, 2026 10:22 am

मुख्यमंत्री से नाराजगी भाजपा पर निकालना बंद करें, कांग्रेस मंत्री पहले अपने घर की स्थिति देखें : संदीपनी भारद्वाज

शिमला,जुलाई । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस परिवार पर अतीत में स्कूटरों पर सेब लादकर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे हों, वह आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को नैतिकता और राजनीति का पाठ पढ़ाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास और अपने परिवार के अतीत पर भी आत्ममंथन करना चाहिए।संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि भले ही विक्रमादित्य सिंह का परिवार स्वयं को राजघराने से जुड़ा हुआ बताता हो, लेकिन उन्हें यह भी देखना चाहिए कि उनकी अधिकांश पारिवारिक रिश्तेदारियां हिमाचल प्रदेश से बाहर हैं। ऐसे में प्रदेश और प्रदेशवासियों के हितों पर भाषण देने से पहले उन्हें अपने राजनीतिक और पारिवारिक आचरण पर भी विचार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस मंत्री को वाकमुल्ला प्रकरण और वीरभद्र परिवार से जुड़े उन घटनाक्रमों का इतिहास भी भली-भांति याद होगा, जिनकी चर्चा वर्षों तक प्रदेश की राजनीति में होती रही। उस दौर के फार्महाउस और उससे जुड़े विवादों को भी प्रदेश की जनता भूली नहीं है। इसलिए इतिहास को भूलकर दूसरों पर आरोप लगाने का प्रयास उचित नहीं है।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस मंत्री अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के प्रति अपनी नाराजगी तथा असंतोष को भाजपा पर बयानबाजी के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के भीतर मतभेद हैं तो उनका समाधान पार्टी के अंदर होना चाहिए, भाजपा को अनावश्यक रूप से निशाना बनाना राजनीतिक हताशा का परिचायक है।संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि दूसरे राज्यों और वहां के लोगों पर टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस मंत्री को अपने पारिवारिक संबंधों और अपने ससुराल की ओर भी देख लेना चाहिए। भाजपा मुद्दों की राजनीति करती है और प्रदेश के विकास, सुशासन तथा जनहित के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस नेताओं को व्यक्तिगत टिप्पणियों और अनर्गल बयानबाजी के बजाय प्रदेश के वास्तविक मुद्दों और अपनी सरकार की विफलताओं पर जवाब देना चाहिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!