April 21, 2026 1:29 am

14 आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों के तबादले।

शिमला।प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई 14 आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने इन तबादलों को जनहित में लिया गया निर्णय बताया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों के अनुसार आईपीएस अधिकारियों में गौरव सिंह को शिमला का एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन हिरामथ को ऊना जिला का एसपी बनाया गया है, तिरुमलराजु एसडी वर्मा को सोलन जिला का एसपी लगाया गया है। मंडी जिला में एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार को एसपी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा आईपीएस अधिकारी अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक(कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डा. डीके चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक (आम्र्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग) नियुक्त किया गया है। रोहित मलपानी को डीआईजी साइबर क्राइम बनाया गया है, जबकि आईपीएस डा. रमेश चंदर छाजटा को डीआईजी प्रिजन्स एवं करेक्शनल सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवाकर शर्मा को डीआईजी इंटेलिजेंस एवं सिक्योरिटीए धर्मशाला तैनात किया गया है। आईपीएस साक्षी वर्मा को एसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मंडी लगाया गया है। अरविंद चौधरी को चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन जंगलबेरी का कमांडेंट बनाया गया है और उनके पास एसटीएफ मंडी जोन का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। आईपीएस संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल के एडीसी के रूप में तैनात किया गया है। आईपीएस संजीव कुमार गांधीए जो शिमला के एसपी थे, अब डीआईजी बनाए गए हैं और उनकी सेवाएं कार्मिक विभाग को सौंपी गई हैं। इसके अलावा आईपीएस सौम्या संबासिवन को पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह के प्रिंसीपल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और आईपीएस अमित यादव को तुरंत पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं। एचपीएस अधिकारी रमण शर्मा को पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!