July 18, 2026 8:57 am

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने समाजसेवी रोशन लाल मांटा के निधन पर जताया गहरा शोक।

शिमला,फरवरी। वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमकिरण मांटा के पूज्य पिता, प्रख्यात समाजसेवी एवं एनजीओ कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री रोशन लाल मांटा (84 वर्ष) के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निधन बीती रात पालमपुर में हुआ।केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री जगत प्रकाश नड्डा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय रोशन लाल मांटा जी ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए जनसेवा को अपना जीवन समर्पित किया। उनका निधन सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि रोशन लाल मांटा जी एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनका सरल और सेवाभावी व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मांटा परिवार लंबे समय से जनसरोकारों से जुड़ा रहा है और इस दुखद घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय मांटा जी का सामाजिक योगदान प्रेरणादायक था और उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक रहेंगे।सांसदगण श्री सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, श्री हर्ष महाजन, डॉ. सिकंदर कुमार और श्रीमती इंदु गोस्वामी ने संयुक्त रूप से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह केवल परिवार ही नहीं बल्कि सामाजिक क्षेत्र की भी बड़ी क्षति है।सभी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!