April 23, 2026 3:37 pm

HRTC बस से 30.700 ग्राम चिट्टा बरामद,दो गिरफ्तार।

शिमला,फरवरी। जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना बालूगंज को सूचना मिली कि शिमला-रोहड़ू रूट पर चल रही एचआरटीसी बस में बैठे दो युवक संदिग्ध हालत में हैं और उनके पास चिट्टा हो सकता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को आईएसबीटी शिमला में रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान बस की अंतिम सीटों पर बैठे दो युवकों की तलाशी ली गई। बस में बैठे राहुल निवासी गांव चमारू, डाकघर प्रोंथी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला और विशाल वर्मा निवासी गांव नंगल देवी, देवड़ी घाट, तहसील ठियोग, जिला शिमला के कब्जे से 30.700 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।आरोपियों से चिट्टा बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों के बैक वर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है, पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस थाना बालूगंज ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशा तस्करों से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।शिमला जिला के झाकड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान चरस बरामद होने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना झाकड़ी की डिटेक्शन टीम रविवार देर शाम गश्त और नाकाबंदी पर थी। टीम जिओरी स्थित शीप ब्रीडिंग फार्म लिंक रोड से गानवी मार्ग पर जांच कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान 40 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान बेली राम निवासी वीपीओ मझेवाली, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई।

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

MarketingHack4U

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

“चेस्टर हिल मामला बना कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का प्रतीक—बेनामी जमीन और मनी लॉन्ड्रिंग ने खोली पोल”“प्रदेश की जमीन पर डाका डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा—निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई हो: राकेश जमवाल”

error: Content is protected !!