July 18, 2026 5:17 am

भाजपा को जनता की नहीं अपनी चिंता विनय कुमार।

शिमला,फरवरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बंद पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से भाजपा के वॉकआउट की आलोचना करते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि उन्हें प्रदेश की कोई चिंता नहीं है। उन्हें केवल अपनी राजनीति की ज्यादा चिंता रहती है। विनय कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर भाजपा को प्रदेश के भविष्य और उसके अधिकारों की जरा भी चिंता होती, तो आज की इस बैठक में वे अपने बहुमूल्य सुझाव देते। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में भाजपा का नकारात्मक रवैया बहुत ही चिंताजनक व निंदनीय है। विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा का हमेशा ही दोहरा चरित्र रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने न तो पिछले साल आई प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेश की कोई चिंता की थी और न ही अब राजस्व घाटा अनुदान बंद होने पर उसे कोई चिंता है। ऐसा लगता है कि भाजपा प्रदेश के लोगों से उन्हें सत्ता से बाहर करने का प्रतिशोध ले रही है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा प्रदेश के अधिकारों के लिए खड़ी होने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जनता के दबाव में बैठक में शामिल हुए और फिर बीच में ही छोडक़र चले गए।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!