July 17, 2026 9:42 pm

उत्तर भारत का सबसे लंबा रेल वायडक्ट और सुरंग प्रोजेक्ट—मोदी सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम” : संदीपनी भारद्वाज

शिमला,मार्च।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने ऊना जिले के दौलतपुर–कटरोली रेललाइन पर उत्तर भारत के सबसे लंबे रेल वायडक्ट के निर्माण और भानुपल्ली–बेरी रेललाइन पर एकल टनल ब्रेकथ्रू की ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएँ इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और प्रदेश के विकास के लिए कोई कमी नहीं रखी है।संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि दौलतपुर–कटरोली रेललाइन पर 7.80 किलोमीटर लंबा वायडक्ट और 10.55 किलोमीटर नई ब्रॉडगेज लाइन का निर्माण लगभग ₹677 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। यह उत्तर भारत का सबसे लंबा रेल वायडक्ट है, जो इंजीनियरिंग कौशल और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से ऊना सहित पूरे क्षेत्र में कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और रोजगार को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना में 301 स्पैन और 302 पियर के निर्माण के साथ अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। लगभग 16,000 मीट्रिक टन संरचनात्मक स्टील और 19,000 मीट्रिक टन टीएमटी स्टील का उपयोग यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भानुपल्ली–बेरी रेललाइन पर लगभग 8 किलोमीटर लंबी सुरंग में से 750 मीटर हिस्से का सफल ब्रेकथ्रू होना हिमाचल की रेल कनेक्टिविटी के लिए मील का पत्थर है। यह परियोजना प्रदेश को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से और सशक्त रूप से जोड़ेगी तथा औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल को सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक सौगातें दी हैं। अटल टनल रोहतांग, चारधाम कनेक्टिविटी, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार और अब रेल वायडक्ट जैसी परियोजनाएँ इस बात का प्रमाण हैं कि हिमाचल की प्रगति केंद्र की प्राथमिकता में सदैव अग्रणी रही है।
संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को केवल एक राज्य नहीं, बल्कि अपना दूसरा घर माना है। यही कारण है कि प्रदेश को हर क्षेत्र में विशेष ध्यान और संसाधन मिले हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास नीतियों का उद्देश्य हिमाचल को पर्यटन, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।उन्होंने प्रदेश सरकार से अपेक्षा की कि वह केंद्र की विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे, ताकि इन परियोजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है—“सशक्त हिमाचल, विकसित भारत”—और इन परियोजनाओं से प्रदेश की प्रगति को नई उड़ान मिलेगी।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!