July 17, 2026 3:02 pm

राजीव भवन शिमला में ज़िला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।

शिमला,मार्च।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार विधायक श्री रेणुकाजी के जन्मदिन पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में ज़िला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 51 यूनिट खून एकत्रित किया गया।इससे पूर्व राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं, अग्रणी संगठनों महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एन एस यू आई सहित पार्टी के विभागों के पदाधिकारियों व् कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिठाइयां भी बांटी। आज दिन भर पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का विनय कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।विनय कुमार ने सभी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेम व सम्मान के लिये वह सभी के आभारी है। उन्होंने सभी रक्तदानियों का भी आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें नाहन, हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला और सोलन में शुरू होगी डिजिटल मैमोग्राफी सुविधा42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी।

error: Content is protected !!